Looks like you've blocked notifications!

देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने 'पंचायती वन निर्देशिका 2023' का किया विमोचन

देहरादून।। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास कैंप कार्यालय से 'पंचायती वन निर्देशिका-2023' का विमोचन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के प्रारंभ से ही पंचायती वनों से वन तथा वनों के अधिकार वितरण में पंचायती वन नियमावली के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती है। राज्य सरकार भी विभिन्न ऐसी योजनाओं का संचालन करती है, जिससे वन पंचायतों से जुडे ग्रामीणों को वन संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए जागरूक करने के साथ ही विभिन्न आय परक योजनाओं एवं उस क्षेत्र में ही लघु एवं कुटीर उद्योग से भी लाभ प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा कि इस वन पंचायत निर्देशिका के प्रकाशन से आम जनमानस को वन पंचायतों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होने के साथ-साथ पाठकों के लिए भी यह निर्देशिका अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगी।इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत डॉ. धनंजय मोहन और मुख्य वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते मौजूद रहे।--आईएएनएस
Share this article