Looks like you've blocked notifications!

हल्की बारिश से तापमान में गिरावट, छाए रहेंगे बादल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही बूंदाबांदी होने और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में रुक-रुककर बूंदाबांदी होने की सम्भावना है। दिन में तेज ठंड हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सयस तक की गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
Share this article