Looks like you've blocked notifications!

कर्जमाफी! क्या किसानों ने कोई गुनाह किया है, जिसे माफ किया जाए- डॉ.रामप्रताप

जयपुर । कर्जमाफी, क्या किसानों ने कोई गुनाह किया है, जिसे माफ किया जाए।जी हां कुछ ऐसा ही कहना है कि प्रदेश के जल संसधान मंत्री डॉ. रामप्रताप का किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे को लेकर। आपको बता दे कि जल संसाधन मंत्री डॉ.रामप्रताप किसानों की कर्जमाफी के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष भी है। अपने विभाग की चार साल की उपलब्धियां गिनाने के बाद उन्होंने किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कहा है कि इस मुद्दे पर वह इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तैयारी के साथ नहीं आये है। लेकिन आगे उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आजादी के 70 साल बाद भी किसान खुदकुशी क्यों कर रहा है, इस पर सभी को मंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, यूपी, कर्नाटक और केरल ने किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया था, धरातल पर अभी तक इन राज्यों में कर्जमाफी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक और ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह केरल जाकर आए है, वहीं एक अधिकारियों का दल कर्नाटक गया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही किसानों की कर्ममाफी पर कुछ कहा जा सकेगा। वहीं जल संसाधन मंत्री यह भी नहीं बता सके कि प्रदेश के कितने किसानों पर 50 हजार रुपये तक का कर्जा है।
Share this article