Looks like you've blocked notifications!

दशहरा उत्सव का हुआ शुभारंभ

फगवाड़़ा। बाबा गद्दिया वेलफेयर कमेटी की ओर से शनिवार को दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर शिव मंदिर बाबा गद्दिया से शोभायात्रा भी निकाली गई। जो शहर की परिक्रमा करने के बाद वापस दशहरा ग्राउंड पहुंची। इसके बाद पहले दिन मैदान में हल चलाकर माता सीता के जन्म की पारंपरिक रस्म निभाई गई। इस मौके पर बिल्ला प्रभाकर, गोपी बेदी, मनोज शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश बंसल, चरणजीत चन्नी, प्रवीन छाबड़ा, राजेन्द्र करवल, डैनी धीर, जिम्मी करवल, विनय कुमार, विशाल ऐरी, हनी सैनी, राहुल करवल, तरसेम सिंह सैनी, हरजिन्द्र बिल्ला, जसविन्द्र सुमन, राजन अरोड़ा, किल्लू सैनी, रविन्द्र सिंह, राजन अरोड़ा, प्रिंस, पंकज और कन्नू भी मौजूद रहे।
Share this article