जोधपुर। खेत जोतने से मना करने पर एक दलित महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है, महिला को काफी चोटें आई है। घटना जोधपुर जिले की झंवर थाना क्षेत्र में आने वाले लूणावास गांव का है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, और मारपीट का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध करवाया है। झंवर थाना पुलिस ने बताया कि लूणावास खारा गांव निवासी रेशमी देवी पत्नी मांगीलाल मेघवाल ने शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है रिपोर्ट में बताया गया कि उसके घर के पास ही उसका खेत है शनिवार दोपहर तीन बजे गांव में रहने वाला दुर्ग सिंह पुत्र उगम सिंह ने मेरी बिना अनुमति के अपना ट्रैक्टर मेरे खेत में डालकर जोतने लगा तब पीड़िता ने ओर उसकी बहू वह पोता पोती ने उसे खेत जोतने से मना किया इस पर दुर्ग सिंह को गुस्सा आ गया और ट्रैक्टर में पड़ी एक रॉड से पीड़िता पर हमला कर दिया पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी।