Looks like you've blocked notifications!

करंट की चपेट में आई महिला, हालत गंभीर

ऊना। हरोली विस क्षेत्र के बढेड़ा गांव की 35 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई। महिला को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बढेड़ा निवासी सिमरन शुक्रवार देर रात अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक ही बिजली की करंट लग गया। हादसे में घायल महिला को परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Share this article