अलगाववादियों ने 18 अगस्त तक बंद का आह्वान किया है लेकिन लोगों को कुछ
निश्चित दिनों में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक सामान्य गतिविधियां जारी
रखने को कहा है। सभी वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं को पिछले 35 दिनों से हिरासत
में रखा गया है।प्रशासन ने भारत संचार निगम लि (बीएसएनएल) द्वारा
पोस्ट पेड मोबाइल फोन को छोडक़र सभी मोबाइल फोन पर कॉलिंग सुविधाएं बंद रखी
हैं। सभी मोबाइल फोन पर इंटरनेट सुविधाएं भी बाधित हैं।(आईएएनएस)