वरिष्ठ
अलगाववादी नेताओं- सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, मुहम्मद यासीन
मलिक, शब्बीर शाह तथा अन्य को या तो उनके घरों में नजरबंद रखा गया है या
एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है, ताकि वे प्रदर्शनों में हिस्सा न
सकें। अलगाववादियों ने प्रदर्शनकारियों से सोमवार तक बंद रखने का आह्वान
किया है। घाटी में बंद आठ जुलाई को सुरक्षा बलों द्वारा हिजबुल कमांडर
बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद नौ जुलाई को शुरू हुआ था।