Looks like you've blocked notifications!

वत्स द्वादशी पर की गई बछड़ों वाली गायों की पूजा

उदयपुर। शहर में वत्स द्वादशी यानी बछ बारस का लोक पर्व सोमवार को पूरे उत्साह से मनाया गया। मातातों ने बछड़ों वाली गायों की पूजा कर संतान की रक्षा और खुशहाली की कामना की।प्रात: स्नान तथा अन्य दैनिक कार्यों से निवृत्त होने के बाद महिलाएं पर्व पर पहनने वाली वेशभूषा में घरों के आसपास गायों के ठाणों पर पहुंची। जहां बछड़े वाली गायों की पूजा की। उनके समक्ष मेहंदी, कुमकुम, कपड़ा आदि सामान तथा भोग के रूप में चने तथा मूंग अर्पित की गई। उसके बाद घरों तथा गवाड़ों में समूह के रूप में एकत्रित होकर गवल्या—जवल्या की कहानी सुनी। परम्परा के अनुसार गेहूं, चावल आदि के साथ ऐसा कोई अनाज या सब्जी नहीं खाई, जिसे चाकू या अन्य किसी औजार से काटा जाए। इसके विकल्प के रूप में गेहूं या अन्य अनाज की रोटी, कड़ी, दही आदि का इस्तेमाल भोजन में किया गया। दही में भी गाय के दूध का उपयोग नहीं किया गया। ऐसे में शहर में भैंस के दूध की खास मांग बनी रही। चने और मूंग से बने व्यंजनो से रसोई की महत उठती देखी गई। मां ने अपने बच्चों को दुलारकर उनके स्वास्थ्य और लंबे उम्र की दुआएं की।
Share this article