नई दिल्ली । तेलंगाना के मल्काजगिरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद एतेला राजेंद्र ने शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट की। यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल मे सांसद कोंडा विश्वरैया रेड्डी,विधायक एलेटी माहेश्वर, रामराव पटेल,सुर्यनारायण धनपाल के साथ राजस्थान में निवेश के अवसरों पर विकास की संभावनाओं पर विशेष चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना के विकास में प्रवासी राजस्थानियों के योगदान की सराहना की।