Looks like you've blocked notifications!

हरियाणा विधानसभा उपचुनाव - बरोदा में कांग्रेस पार्टी आगे

चंडीगढ़। हरियाणा में बरोदा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है। चुनाव अधिकारियों ने यहां यह बात कही। सात निर्दलीय सहित 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दोपहर तक हो जाएगा।1.81 लाख मतदाताओं में से 68 प्रतिशत मतदाताओं ने 3 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।मुख्य मुकाबला सोनीपत जिला परिषद के पूर्व सदस्य और कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल और भाजपा उम्मीदवार और पहलवान योगेश्वर दत्त के बीच है।इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने जोगिंदर सिंह मलिक को मैदान में उतारा है।तीन बार के कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।सोनीपत जिले में बरोदा कांग्रेस नेता और दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है, जिन्होंने अपने सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा के साथ आक्रामक प्रचार किया।--आईएएनएस
Share this article