नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपना पांव पसारता जा रहा है। दिल्ली में महिला की मौत के बाद भारत में कोरोना वायरस से मरने
वालों की संख्या दो हो गई, जबकि संक्रमण के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार,भारत में कोरोना वायरस अब यहां दूसरे स्टेज में पहुंच गई है और इसे रोकने के लिए सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए गए तो एक माह के बाद यह महामारी का रूप धारण कर लेगी। इस बात की जानकारी भारतीय स्वास्थ्य शोध परिषद (ICMR) ने दिया ।यहां जानें पूरे स्टेज...पहला स्टेज-संक्रमित जगहों से वायरस फैलने के मामले सामने आने लगते हैं।दूसरे स्टेज- स्थानीय लोगों में फैलना प्रारंभ होता है, मामले बढ़ने लग जाते हैं।तीसरा स्टेज- बड़े पैमाने पर यह समुदायों, मोहल्लों में फैलना प्रारंभ हो जाता है।चौथा स्टेज: बीमारी महामारी में बदल जाती है, कहना मुश्किल कि कब-कहां खत्म होती है। आईसीएमआर के निदेशक जनरल बलराम भार्गव ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस को अगले स्टेज में पहुंचने से रोकने के लिए एक महीने का समय है। इस बीच पर्याप्त उपाय कर के इसे स्टेज-3 में पहुंचने से रोका जा सकता है।