बेंगलुरू। कर्नाटक में कोरोनावायरस से संक्रमित तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि इन नए मामलों के बाद राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 18 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) विंग के विशेष अधिकारी सुरेश शास्त्री ने बताया कि राज्य में तीन नए कोरोनावायरस मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। हालांकि तीनों मरीजों की अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।राज्य सरकार ने सभी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि वे इस महामारी को मद्देनजर रखते हुए 31 मार्च तक रविवार और सामान्य छुट्टियों पर काम करें।