Looks like you've blocked notifications!

कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा राजस्थान में 2083 तक पहुंचा, 34 लोगों की मौत, यहां देखें जिलेवार लिस्ट

जयपुर । राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2083 तक जा पहुंची है। ‌वहीं स्वास्थ्य विभाग के एक बयान जारी करके बताया है कि अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण 34 लोगों की मौत हो हई है। साथ ही राहत भरी खबर यह भी है कि 513 मरीज ठीक भी हो चुके है।इन आंकड़ों में खास बात यह है कि अकेले जयपुर से 792 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 19 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 133 मरीज ठीक हो चुके है।। वहीं जोधपुर में 326, झुंझुनूं में 42, टोंक में 115, बांसवाड़ा में 61, बीकानेर में 37, जैसलमेर में 34, कोटा में 149, झालावाड़ में 29, भरतपुर में 109, अजमेर में 112, चूरू में 14 और नागौर में 93 मरीज, दौसा में 21 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके है। अब तक राजस्थान के 26 जिलों में कोरोना के मरीज सामने आ चुके है
Share this article