Looks like you've blocked notifications!

दौसा में सहकारीकर्मियों ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

दौसा। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सहकारीकर्मियों ने सोमवार को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर दिया। इस दौरान सहकारी समितियों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। संघर्ष समिति के तहसील अध्यक्ष दीनदयाल मीणा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार कर दिया। जिला अध्यक्ष द्वारा संयुक्त संघर्ष समिति को बहिष्कार के लिए समर्थन दिया गया है सभी तहसीलों में कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया है। व्यवस्थापकों की मांगों पर सरकार व सहकारिता विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो बहिष्कार निरंतर जारी रहेगा। मीडिया प्रभारी रामदास स्वामी ने बताया कि बहिष्कार संपूर्ण जिले की समितियों में रहा। जिसमें दौसा केंद्रीय सहकारी बैंक मानगंज पर दौसा तहसील का बहिष्कार रहा। जिसमें दीनदयाल मीणा, रामदास स्वामी, तुलसीराम शर्मा, रिंकू शर्मा, शिव कुमार शर्मा, निर्मल शर्मा, कन्हैया शर्मा, झंडू लाल मीणा, लोकेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, शिवचरण रावत आदि मौजूद रहे।
Share this article