Looks like you've blocked notifications!

PMसे मिले कश्मीरी नेता,कहा-बैन करो पैलेट गन

शिष्टमंडल ने घाटी में लोगों की मौतों पर नाराजगी और दुख प्रकट करते हुए और हालात से निपटने में राजनीतिक रुख के अभाव पर निराशा जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री को बताया कि कश्मीर में राजनीतिक समस्या का निपटान राजनीतिक तरीके से करने के बजाय पहले भी आजमाए जा चुके प्रशासनिक तरीकों से स्थित और अधिक बिगड़ी है और इसके कारण असंतोष और भोहभंग की अभूतपूर्व अनुभूति पैदा हुआ है। यह भावना विशेष तौर पर युवाओं में पनपी है।ज्ञापन में कहा गया है कि हमारा यह दृढ़ मत है कि केंद्र सरकार को अब और अधिक समय बर्बाद नहीं करना चाहिए और राज्य में व्याप्त अशांति से निपटने के लिए सभी पक्षों के साथ विश्वसनीय और अर्थपूर्ण राजनीतिक संवाद शुरू कर देना चाहिए। शिष्टमंडल ने कहा कि कश्मीर में व्याप्त अशांति पर गौर करने में लगातार विफल रहने से अलगाव की भावना और अधिक गहरी होगी। इसके साथ ही शिष्टमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस नाजुक स्थिति से निपटने के लिए तत्काल उपाय करेंगे।
Share this article