Looks like you've blocked notifications!

PMसे मिले कश्मीरी नेता,कहा-बैन करो पैलेट गन

उमर ने कहा कि पिछले 45 दिन से कफ्र्यू लगा हुआ है। वहां के मौजूदा हालात के मद्देनजर राज्य के सभी विपक्षी दल दलगत सीमाओं से परे जाकर साथ आए हैं और उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह राज्य में सभी पक्षों के साथ राजनीतिक वार्ता की शुरूआत करें। उमर अब्दुल्ला के अलावा इस शिष्टमंडल में प्रदेश कांग्रेस का सात सदस्यीय दल और मुख्य विपक्ष नेशनल कान्फ्रेंस का आठ सदस्यीय दल शामिल है। यह दल राष्ट्रीय राजधानी में है और सरकार एवं विपक्ष के नेताओँ से मुलाकात कर रहा है। श्ष्टिमंडल में कांग्रेस दल का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख जीए मीर कर रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के दल में इसके प्रांतीय प्रमुख नसीर वानी और देविंदर राणा भी हैं। इनके अलावा माकपा के विधायक एमवाई तरीगामी भी इस शिष्टमंडल में शामिल हैं।असंतोष और मोह भंग
Share this article