Looks like you've blocked notifications!

राजस्थान को मिला कंज्यूमर फ्रैंडली अवॉर्ड

जयपुर। राजस्थान में उपभोक्ता कल्याण की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम एवं किए गए उल्लेखनीय कार्य के परिणामस्वरूप राजस्थान को कंज्यूमर वेलफेयर के लिए ‘कंज्यूमर फ्रैंडली स्टेट’ घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री बाबूलाल वर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश के उपभोक्ताओं के हितों के संवर्धन एवं संरक्षण की दिशा में अनेक नवाचार लागू कर उनको क्रियान्वित किया गया है।विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर नई दिल्ली के डीआरडीओ भवन में बुधवार को भारत सरकार के उपभोक्ता एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में राजस्थान के अतिरिक्त खाद्य आयुक्त एवं उपभोक्ता मामले के निदेशक कैलाश चंद मीना एवं उपभोक्ता मामले विभाग के उप निदेशक संजय झाला ‘कंज्यूमर फ्रैंडली अवार्ड’ प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के केन्द्रीय उपभोक्ता एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्रालय द्वारा करवाए गए एक अध्ययन में राजस्थान को वर्ष 2016-2017 के लिए ‘कंज्यूमर फ्रैंडली स्टेट’ के रूप में चयनित किया गया है।प्रदेश के उपभोक्ताओं को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए राज्य उपभोक्ता हैल्पलाइन में शिकायत निवारण की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता अपनी शिकायत टोल फ्री नं. 1800-180-6030 या ऑनलाइन शिकायत www.consumeradvice.in पर दर्ज करवा सकते हैं।
Share this article