Looks like you've blocked notifications!

सिपाही ने सिपाही को मारी गोली,इलाज के दौरान मौत

गाज़ियाबाद: कविनगर थाना इलाके में एक सिपाही ने साथी सिपाही को गोली मार दी। घायल कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर बताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि उसे यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल का नाम सुखबीर है। वो थाने की लोहामंडी चौकी क्षेत्र में पीसीआर-37 पर ड्राइवर था। उसी पीसीआर पर तैनात दूसरे सिपाही उमेश ने सुखबीर को गोली मार दी और फरार हो गया। सुखपीर को पेट में गोली लगी है। खून ज़्यादा बह जाने की वजह से सुखबीर की हालत गंभीर है। गोली मारने की वजह सामने नही आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज
Share this article