Looks like you've blocked notifications!

दुष्कर्म का आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार

चूरू। राजकीय लोहिया कॉलेज की छात्रा की अश्लील क्लिप बनाकर दुष्कर्म करने और फिर शादी का झांसा देकर आठ महीने तक देह शोषण करने के आरोपी कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पिछले वर्ष 21 नवंबर को चूरू महिला थाने में पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही आरोपी पुलिस कांस्टेबल फरार था। महिला थाना पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल ओमप्रकाश मीणा को गिरफ्तार कर गुरुवार को अतिरिक्त जिला एवं सेशन कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
Share this article