जालधंर। विपक्षी पार्टियों के भारत बंद के मद्देनजर जालंधर में कांग्रेस ने एक घंटे धरना देकर मोदी सरकार की नीतियों पर विरोध जताया। सुबह 11 से 12 बजे के बीच जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी, महिला कांग्रेस प्रधान डॉ. जसलीन सेठी ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना देकर नारेबाजी की। राजिंदर बेरी ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से आम आदमी परेशान है। आम लोग बैंकों में खड़े हैं जबकि अमीर दूसरे रास्तों से बैंक में जाकर अपने काम करवा रहा है। बेरी ने कहा कि नोटबंदी से गरीबों को ही नुकसान हो रहा है। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले