Looks like you've blocked notifications!

तीनों उपचुनाव कांग्रेस ही जीतेगी- सुष्मिता देव

अजमेर। राजस्थान में आगामी 29 जनवरी को दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दावा किया है कि कांग्रेस ही तीनों उपचुनाव जीतेगी। सुष्मिता देव इस समय अजमेर प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्हांेने यहां महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी पदाधिकारियों को घर-घर जाकर महिलाओं से सम्पर्क कर प्रत्याशी को जीताने के अपनी भागीदारी निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की असफलता गिनाते हुए महिलाओं से सम्पर्क करने की बात कही। प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि महिला कांग्रेस की सभी सदस्याओं में खासा उत्साह है। सभी जोश के साथ जनसम्पर्क में जुटी हुई हैं।
Share this article