Looks like you've blocked notifications!

कांग्रेस पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा - सचिन पायलट

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गॉंधी के अध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राहुल गॉंधी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।पायलट ने कहा कि राहुल गॉंधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए देश की बहुलतावादी संस्कृति को बनाए रखने के लिए काम करेगी। राहुल गॉंधी कांग्रेस की रीति-नीति के अनुरूप पूरे देश को एकजुट रखने के लिए काम कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में विघटनकारी शक्तियों का डटकर मुकाबला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गॉंधी ने गत् समय में कांग्रेस को जो दिशा प्रदान की है उससे कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने आपको सशक्त महसूस करता है।
Share this article