Looks like you've blocked notifications!

महाराष्ट्र में सरकार बनाने तैयारी, कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना ने तय किया साझा न्यूनतम कार्यक्रम

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा, दोबारा चुनाव ना हो इसलिए हमने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया है जिसे लेकर हम आगे जाने वाले हैं। जैसे की महाराष्ट्र में शरद पवार हैं। हमारे दिल्ली में भी नेता गण हैं, हमारे उद्धव ठाकरे साब हैं। ये सब जल्दी से जल्दी आगे बढ़ेंगे, किसानों के हित में फैसला होगा।" उन्होंने आगे कहा, महाराष्ट्र के 12 करोड़ की जनता को न्याय देने के लिए केवल हमारे लिए नहीं किसान को लेकर बेरोजगारों तक को इस सरकार की आवश्यकता है। हम उस दिशा में कदम आगे बढ़ा रहे हैं।एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा, हमारे नेताओं के आदेश से हमने यह बैठक ली और दो दिन से यह बैठक चल रही थी। सब वर्ग के लिए यह कॉमन मिनिमम प्रोग्राम हमने तय किया हुआ है उसी पर हम लोग आगे चलेंगे। अभी हम हमारे नेताओं को भेजेंगे। अभी महाराष्ट्र एक अलग स्थिति में अटका हुआ है इसीलिए जल्द से जल्द सरकार बनाना हमारी प्रॉयोरिटी रहेगी। जरूरत पड़ेगी तो हमारे जो सारे वरिष्ठ नेता हैं शरद पवार और बाकी लोग वो सारे लोग एकसाथ मिल भी सकते हैं। हम तीन लोग साथ में आ गए उससे ही साफ हो जाता है कि हम सरकार बनाएंगे।
Share this article