Looks like you've blocked notifications!

कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

भीलवाड़ा । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ) ने सांगठनिक मजबूती प्रदान करते हुए भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेशाध्यक्ष श्री भरत मेघवाल के निर्देशानुसार और भीलवाड़ा ग्रामीण जिलाध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री श्री रामलाल जाट की गरिमामय उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों का अनुमोदन किया गया।कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर द्वारा प्रस्तावित इस कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर राकेश देसाई, रामलाल रेगर, रतनलाल माली, राकेश बैरवा, देवीलाल हिण्डुणिया, चिरंजी लाल रेगर, सांवरमल गुर्जर, बबलू गाडरी और शंकर मेघवंशी, महासचिव पद पर कालू लाल जाट, रमेश बैरवा, पूरण कासोटिया, रतननाथ कालबेलिया, भगवान लाल रेगर और गीता बागरिया, सचिव पद पर संजय तगाया, प्रधान नायक, हरदेव जाटोलिया, राहुल खटीक, मुकेश सालवी, भंवर लाल सालवी, दीपक पंवार, भैरूलाल रेगर, अनवर रंगरेज और गोपाल भील, ब्लॉक अध्यक्ष पद पर क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को गति देने के लिए रामेश्वर बसेटिया (मांडलगढ़), सांवरमल (शाहपुरा) और रतन लाल को ब्लॉक अध्यक्ष के पदों पर नियुक्त किया गया है।प्रदेशाध्यक्ष भरत मेघवाल ने नई कार्यकारिणी से आशा व्यक्त की है कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों को अंतिम छोर तक पहुँचाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से कच्ची बस्तियों के विकास और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया।जिलाध्यक्ष एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विस्तार संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से आगामी पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।
Share this article