Looks like you've blocked notifications!

कांग्रेस को आतंकियों से है लगाव : भाजपा

नई दिल्ली | भाजपा ने आतंकवाद को लेकर कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि आतंकवादियों के नाम के आगे 'जी' लगाना कांग्रेस नेताओं की आदत रही है और कांग्रेस ने तो आतंकियों की मौत पर शोक तक जताने का काम किया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने आतंकियों की मौत पर शोक जताया है और यह उनके भारत तोड़ो के सच्चे चरित्र को दर्शाता है।भाजपा ने वर्ष 2016 में सोनिया गांधी द्वारा बाटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के मारे जाने पर दुख जताने के वाकये का जिक्र करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा, तो वहीं इसके साथ ही वर्ष 2011 में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ओसामा बिन लादेन को ' ओसामा जी' और वर्ष 2017 में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा संसद हमले में दोषी करार दिए गए आतंकी अफजल गुरू को 'अफजल गुरू जी ' कह कर संबोधित करने के वाकये का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।(आईएएनएस)
Share this article