दौसा (ब्यूरो)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को दौसा जिले के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। पूर्व सीएम चन्नी सुबह दौसा पहुंचे। 7 गारंटी रैली करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर सभा को सम्बोधित किया। इसके बाद सिकराय क्षेत्र में भी नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। मीडिया से बात करते हुए चन्नी ने कहा, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी और जो गारंटियां कांग्रेसी ने दी हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा पंजाब में रावण राज आ चुका है, लेकिन अब हम वहां रामराज्य लाएंगे। चन्नी ने बीजेपी के मेनिफेस्टो की घोषणाओं को चुनावी जुमला बताया।