Looks like you've blocked notifications!

कांग्रेस ने फल सामग्री वितरित की

नूंह । नोटबंदी के चलते पुन्हाना की सिडिंकेट बैंक और आईडीबीआई बैंक में कैश खत्म होने के कारण अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ना। इतना ही नहीं बैंक चार बजे बंद होने के कारण काफी लोग मायूस होकर वापिस चले गए। वहीं पिनगवां की स्टेट बैंक के सामने कतार में लगाकर खड़े लोगों की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव हाजी अख्तर हुसैन के नेतृत्व में फल, चाय और पानी वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार को पांच सौ और हजार के नोट को बदं करने से पहले व्यवस्था ठीक करनी थी। आज लोग इतने परेशान है कि गरीब लोग तो अपना काम धंधा छोडकर बैंकों के आगे लाइन में खड़े है। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदीयह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
Share this article