Looks like you've blocked notifications!

UP : भाजपा मुख्यालय में कंप्यूटर रूम जलकर खाक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में गुरुवार देर रात आग लगने के कारण कई कंप्यूटर जलकर खाक हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आग लगने के समय विधानसभा मार्ग पर स्थित कार्यालय बंद था और वहां कुछ जूनियर स्टाफ और सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे। कार्यालय का कंप्यूटर रूम आग लगने के कारण तबाह हो गया। (आईएएनएस)
Share this article