Looks like you've blocked notifications!

शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाया जाए

पलवल। जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि अधिकारी उनके पास सीएम विंडो के माध्यम से आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर मुआवना करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम विंडों से संंबंधित शिकायतों का निपटारा बिना किसी विलंब से हो। उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम विंडों पर शिकायतें लंबित नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सुशासन सहयोगी गौरव कुमार ने प्रोजेक्टर पर लंबित समस्याओं के बारें में अधिकारियों से अवगत करवाया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं के समाधान होने पर शिकायतकत्र्ता की संतुष्टि जरूरी है। ऐसे में वे समस्याओं के समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर जाएं और उनका निपटारा करवाएं और शिकायतकत्र्ता को अवगत करवाकर उनकी संतुष्टि करवाएं। यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारतायह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई
Share this article