Looks like you've blocked notifications!

अपराध नहीं करने का लें संकल्प-तोषिता

टोंक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव श्रीमती तोषिता मालानी और प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर सम्प्रेषण गृह शालिनी गोयल (एसीजेएम) ने बंदियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, विधिक सहायता, लोक अदालत, प्ली बारगेंनिंग, राजीनामा, पैरोल आदि की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बंदियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया और उनकी समस्या के निराकरण हेतु विधिक प्रावधान बताए। उन्होंने बंदियों से भविष्य में अपराध नहीं करने का संकल्प लेने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर बंदियों को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
Share this article