Looks like you've blocked notifications!

बीकानेर बॉयज स्कूल के उत्सव में दिखी रंगारंग प्रस्तुतियां

प्रभु वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में गुजरात,राजस्थान,छतीसगढ़ व केरल आदि देश के विभिन्न प्रदेशों के लोक नृत्य पेश किए। नन्हें बच्चों ने राजस्थानी गीत पधारो म्हारे देश पर नृत्य कर समा बांध दिया। प्राथमिक विंग के ही छात्रों ने जनानी स्वरूप् धारण कर प्राकृतिक सौन्दर्य को दर्शाने वाले तथा प्रकृति व वन्य जीवों को संरक्षण का संदेश देने वाला चिताकर्षक नृत्य किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लघु संवादों के माध्यम से शिक्षित बनने, बड़ों का सम्मान करने, पर्यावरण प्रदूषण को रोकने, साम्प्रदायिक सौहार्द व भाई चारे को बनाए रखने, सभी धर्मों को सम्मान देने तथा स्वच्छ भारत अभियान में सहभागी बनने का संदेश दिया। समारोह में सोफिया स्कूल की प्राचार्य सिस्टर वर्जिन, एस.डी.कॉन्वेंट की सिस्टर उदया, सिस्टर गिलबर्टा, सिस्टर शोसिमा, सिस्टर सिद्धि तथा लिटिल फ्लावर शिक्षा सोसायटी की सिस्टर के साथ बीकानेर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
Share this article