Looks like you've blocked notifications!

PM मोदी की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार, पहले भी काट चुका है सजा

कोयंबटूर/नई दिल्ली। तमिलनाडु पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मोहम्मद रफीक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पिछले काफी समय से पीएम मोदी को निशाना बनाने की तैयारी में लगा हुआ था। आपको बता दें कि आरोपी शख्स 1998 में कोयंबटूर धमाका मामले में दोषी भी रह चुका है। इस बार गिरफ्तार होने के बाद उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद रफीक के टेलीफोन कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लगी है। इस इस रिकॉर्डिंग में वह एक कारोबारी प्रकाश से बात करता सुनाई पड़ रहा है। पूरी बातचीत में वह पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचता सुनाई पड़ रहा है।
Share this article