Looks like you've blocked notifications!

सांभर के विकास के लिए सीएम का आभार

जयपुर । मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से जयपुर जिले के सांभर क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की और क्षेत्र में कराये गये विकास कार्याें के लिए सीएम राजे का आभार व्यक्त किया। सांभर नगरपालिका के अध्यक्ष विनोद सांभरिया के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमण्डल ने लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्याें के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को सांभर आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने चुनरी ओढ़ाकर तथा फूल भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। प्रतिनिधिमण्डल में नगरपालिका के पार्षद राजेश कचावरिया, बाल किशन,गीता साहू एवं सिराजुद्दीन, सांभर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, सांभर समाज के अध्यक्ष गोविन्द मोदी, महामंत्री शिवचरण मोथा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Share this article