Looks like you've blocked notifications!

Maharashtra : फडणवीस बोले, रिजर्व है CM पद, Deputy CM पर फैसला कर सकती है शिवसेना

मुंबई। चुनाव आयोग ने शनिवार को दो प्रमुख राज्यों महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। इन दोनों जगहों पर 21 अक्टूबर को वोट डलेंगे और 24 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान होगा। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद अब एक बार फिर राजनीतिक हलचल मचनी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा जताया है कि वे एक बार फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर लौटेंगे। फडणवीस ने शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर मतभेदों पर कहा कि हम निश्चित तौर पर साथ लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर कहा कि यह रिजर्व है, लेकिन वह उपमुख्यमंत्री पर फैसला कर सकती है। सीटों के बंटवारे को लेकर अभी बात चल रही है। 1-2 दिन में इसका ऐलान कर दिया जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार की राजनीति का युग खत्म हो चुका है। उन्होंने पार्टियां तोड़ीं और मरोड़ीं। समय का खेल देखिए, अब पवार के साथ वैसा ही हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर विश्वास खड़ा किया है।
Share this article