जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अगर पेपर लीक हुए हैं तो राजस्थान ही पहला राज्य है जिसने इसके खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। सरकार 3 लाख से ज्यादा नौकरियां दे रही है लेकिन विपक्ष नहीं चाहता कि सरकार को श्रेय मिले। इन्हें देखना चाहिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है ।आपको बता दे कि सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा था कि
लगातार राज्य में हो रही पेपर लीक की घटनाओं से मन आहत है। हमारा नौजवान
विपरीत परिस्थितियों में कुछ पाने के लिए मेहनत करता है। हर बार पेपर लीक
हो जाता है। पायलट ने सरकार की कार्रवाई पर कहा कि छोटे छोटे दलालों को पकड़ने से
अच्छा है कि अब सरगनाओं पर लगाम लगाई जाए।