Looks like you've blocked notifications!

नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

अलवर। नगर परिषद की ओर से बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस मौके पर परिषद अधिकारियों ने बाजार में अस्थाई अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की और दुकानदारों के सामान को जब्त कर लिया। टीम ने पहले दिन सूचना केंद्र सहित नंगली सर्किल के आसपास रेडी पटरी की दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की। हालांकि इस दौरान टीम को विरोध भी झेलना पड़ा। लेकिन पुलिस जाब्ते के बीच विरोध दब गया और टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Share this article