Looks like you've blocked notifications!

CISF ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

चण्डीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की कड़ी में आज सेक्टर-1 स्थित केपिटल कम्पलेक्स के पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की सुरक्षा में तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने रोड मार्च कर सचिवालय के आस पास सडक़ों पर सफाई अभियान चलाया गया। डिप्टी कमांडेंट जे.एस.राणा ने इस सम्बन्ध में बताया कि यूनिट के जवानों द्वारा 1 से 15 दिसम्बर तक स्वच्छ भारत अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है इससे पहले भी जवानों द्वारा आस-पास के क्षेत्र कांसल, कैम्बाला, खुड्डा अलिशेर गांव में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में जवानों ने आज सचिवालय परिसर के आस-पास की सडक़ों पर सफाई की। स्वच्छता पखवाड़ के दौरान प्रतिदिन प्रात: 8 से 9 बजे तक विशेष सफाई जवानों द्वारा की जाती है जिसका उद्देश्य प्रात सैर करने व कार्यालय में जाने वाले लोगों को स्वच्छता का संदेश देना भी है।
Share this article