चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित बाण माताजी मंदिर के पास नवरात्रि के अवसर पर श्री बाण माताजी सेवा संस्थान द्वारा दसवां भंडारा आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पूरे भारत से आये लगभग 500 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हो रहा है।मीडिया प्रभारी दीपसा सिसोदिया ने बताया कि भोजनशाला में घर जैसा शुद्ध भोजन परोसा जा रहा है।नौ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हर दिन अलग अलग मिठाई बनाई जा रही है। सुबह मंदिर में लगभग 2000 लोगों के नाश्ते की व्यवस्था की गई है जबकि भोजनशाला में प्रतिदिन 5000 से 8000 लोगों के लिए भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। इस भंडारे में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों में मुंबई से 1500 किलो बासमती चावल, सरस डेयरी से 700 किलो घी, बाली तहसील के पास लालराई से 650 किलो नमकीन, डीसा (गुजरात) से 500 किलो आलू, सूरत से फलाहार के लिए 450 किलो सामा, और पाली से 250 किलो लापसी का दलिया मंगवाया गया है। संस्थान की ओर से 9 तारीख को एक भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें जगदीश माली अपने भजनों से सभी का मनोरंजन करेंगे। नवरात्रि के मौके पर संस्थान की ओर से की जारी सेवा में किशोर जी सीरवी (सोजत), गोविंदजी माली (उदयपुर), रतन जी (मोरखा), दीपसा (गूड़ामालानी), गणेश जाणवा (मोरखा), दिनेश (लुनावा), जेठू सिंह (पाली), छत्रमाल सिंह (नासिक), रघुनाथ सिंह (नाथद्वारा), मनीषा (बाड़मेर), यशपाल (महाराष्ट्र), महेश माली (डीसा, गुजरात), रोहित (लालराई), महेश (भंडार), मांगीलाल (दंतिवाड़ा), लंकेश (बालासार, जोधपुर), आशीष (पाली), हरम्मत (बीजापुर), किशन चौधरी (जालोर) के साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, मुंबई, दिल्ली और उत्तराखंड से कार्यकर्ता सम्मिलित है।