बीजिंग। चीन जल्द ही ऎसे सेंसरशिप कानून को अमल में लाने जा रहा है जिसके
तहत धर्मोपदेश के जरिए आतंकवाद को बढावा देने वाली सामग्री पर प्रतिबंध लगा
दिया जाएगा। नए कानून के बाद फिल्म को तीन विशेषज्ञों की ओर से अनिवार्य
मंजूरी की जरूरत होगी जबकि फिल्म से जु़डी शख्सियतों को नैतिक अखंडता का
पालन करने की सीख दी जाएगी।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन की नेशनल पीपल्स कांग्रेस
यहां के फिल्म उद्योग के विकास को बढावा देने वाले इस कानून के मसौदे की
समीक्षा कर रही है। प्रस्तावित कानून के तहत फिल्म उद्योग से जुडे लोग
कानून और सामाजिक तथा पेशेवर आचारनीति का पालन करने के लिए बाध्य होंगे। यह
बिल एनपीसी की स्थायी समिति के पास दूसरी समीक्षा के लिए भेजा गया है।