Looks like you've blocked notifications!

‘परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए आतंकियों को लुभा रहा है चीन’

एक अन्य ने कहा कि हाल ही में अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता से मना करने के फैसले के बाद पाकिस्तान में कई लोगों को यह समझा आ गया है कि चीन ‘असल में भरोसेमंद साझेदार है।’अधिकारी ने कहा, ‘‘चीनी यहां रहेंगे और पाकिस्तान की मदद करेंगे। वे अमेरिकियों की तरह नहीं हैं जिनका विश्वास नहीं किया जा सकता।’’ चीनी अधिकारियों ने इस वार्ता पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, इस्लामाबाद में चीनी राजदूत ने हाल ही में बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि बलूचिस्तान में रह रहे आतंकियों से इस आर्थिक गलियारे को अब कोई खतरा नहीं है। --आईएएनएस
Share this article