शियामेन घोषणापत्र में कहा गया है, हम क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर और
तालिबान, इस्लामिक स्टेट (आईएस), अलकायदा और इसके संबद्ध संगठन ईस्टर्न
तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान, हक्कानी
नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, टीटीपी और हिज्बुल-तहरीर द्वारा की
गई हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हैं। जेईएम प्रमुख मसूद अजहर को भारतीय
सेना के प्रतिष्ठानों पर घातक सीमापार हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता
है। भारत ने अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित करने के लिए संयुक्त
राष्ट्र का रुख किया था लेकिन चीन ने बार-बार इस प्रस्ताव की राह में रोड़ा
अटकाया है। शियामेन घोषणापत्र में ब्रिक्स देशों सहित दुनियाभर में हुए
सभी आतंकवादी हमलों की निंदा की गई है। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत,
चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं।