Looks like you've blocked notifications!

ब्रिक्स घोषणा पत्र में लश्कर-जैश का नाम, लेकिन मसूद पर बैन नहीं चाहता चीन

पेइचिंग। ब्रिक्स देशों ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों का नाम अपने घोषणा पत्र में शामिल किया और इनसे तथा इनके जैसे तमाम आतंकवादी संगठनों से निपटने के लिए व्यापक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। लेकिन, चीन अब भी आतंकवादी मसूद अजहर पर अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं है। चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हम हर कैंपेन में साथ हैं। लेकिन, हमारा पहले जो रुख था, वो आज भी बरकरार है। इस बयान के मायने ये हुए कि चीन पहले भी मसूद अजहर पर यूएन बैन के खिलाफ था और अब भी है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने चीन समेत ब्रिक्स देशों द्वारा क्षेत्र में हिंसा फैलाने वाले संगठनों में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों पर कड़ा रुख लिये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान में हमारी स्थिति एक समान और दृढ़ है। उन्होंने हालांकि उस सीधे सवाल से किनारा किया कि क्या ब्रिक्स द्वारा जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिया जाना चीन के रुख में बदलाव का संकेत है, क्योंकि चीन हमेशा इस संगठन के मुखिया अजहर मसूद पर प्रतिबंध के खिलाफ रहा है। जेंग ने कहा, मैंने ब्रिक्स का संयुक्त घोषणा पत्र नहीं देखा और इसकी विशिष्ट सामग्री की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ब्रिक्स देशों में आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर, ब्रिक्स द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों से हम बेहद संतुष्ट हैं। आतंकवाद पर हमारे यहां एक कार्य समूह है। आपको बता दें कि भारत ने अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का रुख किया था लेकिन चीन ने बार-बार इस प्रस्ताव की राह में रोड़ा अटकाया है। इसका कारण यह है कि चीन लगातार पाकिस्तान के साथ दोस्ताना रिश्ता बरकरार रखना चाहता है। मसूद अजहर पर बैन को लेकर भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस साथ हैं। ब्रिक्स घोषणा पत्र में क्या...
Share this article