Looks like you've blocked notifications!

ग्रीष्मकालीन कौशल विकास शिविर में बच्चों और महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण

दौसा। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड राजस्थान राज्य, जिला दौसा के निर्देशन में सिकंदरा स्थित सैनी विद्या मंदिर स्कूल में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर बच्चों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी रुचियों को निखारने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।शिविर में प्रतिभागियों को इंग्लिश स्पोकन, सिलाई, मेहंदी, पेंटिंग, नृत्य, ब्यूटी पार्लर, योगा, फन एक्टिविटी और मार्शल आर्ट जूडो आदि विधाओं में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर प्रभारी मुकेश सैनी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मकालीन अवकाश का रचनात्मक उपयोग करते हुए बच्चों व महिलाओं को हुनरमंद बनाना है।सह-प्रभारी प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि यह शिविर आगामी 30 जून तक संचालित किया जाएगा।शिविर में विभिन्न विषयों के प्रशिक्षकों की सूची इस प्रकार है: स्पोकन इंग्लिश – रमेश सैनी, फन एक्टिविटी व नृत्य – मक्खनलाल गुर्जर, योगा – बाबूलाल सैनी, कंप्यूटर – दीपक सैनी, सिलाई – पुष्पा सैनी, पेंटिंग – रवीना, मेहंदी – कंचन बैरवा।शिविर में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं में उत्साह और सीखने की ललक देखने को मिल रही है। यह शिविर न केवल हुनर सिखा रहा है, बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी सार्थक पहल बनता जा रहा है।
Share this article