Looks like you've blocked notifications!

जोधपुर में घर से अगवा हुई नौ साल की मासूम , बाद में मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर मिली

जोधपुर शहर के मगरा-पूंजला क्षेत्र में सोमवार को घर के आगे से गायब हुई 9 साल की मासूम जोधपुर से 120 किलोमीटर दूर मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस के मुताबिक घर के बाहर से नौ साल की उर्वशी नाम की लड़की का एक महिला और पुरूष ने अपहरण कर लिया था,लेकिन बाद में बच्ची को रोता देख दोनों अपहरणकर्ता घबरा गए और उर्वशी को मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर पांच सौ रुपये और नई ड्रेस थमाकर फरार हो गए । वहीं.स्टेशन पर रोती हुई उर्वशी को पुलिस ने अपने पास बैठाकर घर वालों को सूचना दी। उर्वशी के पिता सुरेन्द्र परिहार ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय पुत्र उर्वशी रोजाना की तरह सोमवार को सुबह भी जल्दी उठ स्कूल जाने के लिए तैयार होकर घर के बाहर खड़ी हो गई। लेकिन स्कूल जाती उससे पहले ही वह घर के बाहर से गायब हो गई । घरवालों ने मासूम उर्वशी की तलाश भी की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद घबराए परिजनों ने तुरन्त पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने भी हाथों हाथ सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन उर्वशी का पता नहीं चल पाया। इस बीच लोगों ने उर्वशी के गायब होने की खबर और उसकी फोटो को वाट्सएप्प पर वायरल की लेकिन अब तक उर्वशी की खबर नहीं लगी। इस बीच मेड़ता रोड़ से रेलवे पुलिस का फोन आया और बताया कि उनकी बेटी पुलिस अभिरक्षा में है। इसके बाद परिजनों ने राहत कीसांस ली।
Share this article