Looks like you've blocked notifications!

बालिका के विकास में ‘मुझे कुछ कहना’ है साबित होगी उन्मुक्त पहल

करौली । जिला कलक्टर ने बालिकाओं में साहस एवं आत्मविश्वास जागृत करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। जिला कलेक्टर की मंशा है कि समाज में कुंठित, व्यथित, शोषित एवं उत्पीड़त हर एक बच्ची अपने साथ घटित किसी भी अवांछनीय घटना अथवा अपने मन और मस्तिष्क को विचलित कर रही किसी भी पीड़ा को खुलकर इजहार कर सकती है। शर्मा ने बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय करौली में ’’ मुझे कुछ कहना है कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बालिकाओं को कहा कि 13 से 18 वर्ष की आयु बालिका के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास का आधार होती है। उन्होंने कहा कि पुरूषों की अपेक्षा स्त्रियों में चार गुणा बुद्धि एवं 6 गुणा साहस ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि देश में बालिकाएं शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल एवं रक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बालिकाओं से एकाग्रचित होकर पढाई कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही। जिला कलक्टर ने कहा कि मुझे कुछ कहना है बॉक्स जिले के उपखण्ड स्तरीय विद्यालयों में रखवाए जाएंगे जिनमें स्कूली बालिकाएं अपनी समस्याओं, रचनात्मक विचारों, उद्गारों एवं सकारात्मक सुझावों के बारे में सादे पत्र पर लिखकर स्कूल में रखे बॉक्स में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि पत्रों का निराकरण तीन लोगों की कमेटी जिसमें उपखण्ड अधिकारी, समकक्ष पुलिस अधिकारी एवं संबंधित प्रधानाचार्यो के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सभी बालिकाओं को एक शपथ दिलाई कि ’’ मैं यह प्रयत्न करूंगी कि मैं अपने आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाउंगी।यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..
Share this article