Looks like you've blocked notifications!

चिकनगुनिया के मिल रहें हैं रोगी

हिसार। शहर में मलेरिया और डेंगू बुखार के बाद अब चिकनगुनिया भी अपने पांव पसारने लगा है। शहर के अर्बन एस्टेट की एक महिला को चिकनगुनिया होने की पुष्टि हुई है। करीब तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीम ने चार संदिग्धों के सैंपल लिये थे और उन्हें अग्रोहा मेडिकल में जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट में अर्बन एस्टेट निवासी करीबन 27 वर्षीय महिला के चिकनगुनिया होने की पुष्टि हुई।
Share this article