Looks like you've blocked notifications!

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मुख्यमंत्री शर्मा की मुलाकात

विधानसभा सत्र से पहले हुई परंपरा अनुसार शिष्टाचार भेंट राज्य के विकास और विधायी कार्यों से संबंधित चर्चाजयपुर, । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से गुरुवार को यहां सिविल लाइन स्थित उनके राजकीय निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुलाकात की। देवनानी और शर्मा की यह मुलाकात लगभग 1 घंटे 10 मिनट की रही।विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोलहवीं विधानसभा के चतुर्थ सत्र से संबंधित विभिन्न विधायी कार्यों और राज्य से संबंधित विकास योजनाओं के बारे में चर्चा की। यह मुलाकात सत्र से पहले परंपरा अनुसार शिष्टाचार भेंट थी।मुख्यमंत्री शर्मा ने देवनानी को दुपट्टा पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। देवनानी ने भी मुख्यमंत्री शर्मा का दुपट्टा पहनाकर, पुष्प गुच्छ और भारत के चक्रवर्ती सम्राट पुस्तक भेंट कर अभिनन्दन किया। देवनानी ने शर्मा को अयोध्या के राम मंदिर का प्रसाद ग्रहण कराया।
Share this article