Looks like you've blocked notifications!

मुख्यमंत्री ने दी गुररूग्राम को कई परियोजनाओं की सौगात

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिला गुरूग्राम को कई परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जिला की वेबसाइट लाॅन्च करने के साथ माॅडर्न रिकॉर्ड रूम, वजीराबाद में अंत्योदय सरल केन्द्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने पालम विहार में अंत्योदय सरल केन्द्र का शिलान्यास भी किया।उन्होंने बताया कि अब जिला की वेबसाइट सुरक्षित व सुगम्य होंगी तथा इस पर अंग्रेजी व हिंदी भाषाओं में जिला से संबंधित पूरा विवरण उपलब्ध होगा। इस वेबसाइट को अपडेट करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसी प्रकार, गुरूग्राम की सभी तहसीलों में वैब हैलरिस भी लाॅन्च किया। इस वैब हैलरिस पोर्टल पर राजस्व विभाग से संबंधित रजिस्ट्रेशन, मुटेशन, जमाबंदी, खसरा , गिरदावरी व अन्य रिकॉर्ड समेकित रूप से उपलब्ध रहेंगे। इसी प्रकार, गुरूग्राम में आधुनिक रिकॉर्ड रूम बनने से राजस्व रिकॉर्ड का डिजीटाइजेशन किया गया है। गुरूग्राम में 6 लाख 39 हजार 698 दस्तावेज डिजिटाइज्ड जा चुके हैं।
Share this article