नारायणपुर। सुरक्षा बलों (security force) को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रदेश के नारायणपुर जिले में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 5 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस घटना में 2 जवान भी घायल हो गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़ अबूझमाड़ के जंगलों में हुई है। सुरक्षा बलों ने सारे इलाके को घेर लिया है और कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है। सुरक्षा बलों को मदद के लिए और सहायता भेजी गई है।